Wednesday, August 31, 2016

केंद्र के सम्मान के बाद केजरीवाल सरकार ने किया सिंधू को 2 करोड़ और साक्षी को दिया 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार

रियो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आज दिल्ली सरकार ने सम्मानित किया। दिल्ली सरकार को सिंधू को दो करोड़ रूपये जबकि साक्षी को एक करोड़ रूपये का पुरस्कार दिया। इन दोनों के कोच पुलेला गोपीचंद और मनदीप सिंह को भी पांच-पांच लाख रूपये दिए गए। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को तीन लाख रूपये जबकि चार गुणा 400 मीटर रिले धावक ललित माथुर को भी इतनी ही राशि दी गई। सिंधू के फिजियो सुबोध और किरण चालागुदला को भी सम्मानित किया गया।

भारत की दोनों पदक विजेताओं और उनके कोचों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खिलाड़ियों ने इस मौके पर आकर यहां मौजूद सभी लोगों को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि हमने उन्हें कितना सम्मानित किया है, इन लोगों ने यहां आकर हमें सम्मानित किया है।’’

खिलाड़ियों ने इस दौरान समर्थन के लिए अपने कोचों, माता पिता सहित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। सिंधू ने कहा, ‘‘रियो में हमारे पास फोन नहीं थे। भारत वापस आने पर जब लोगों ने हमें बताया तो हमें पता चला कि जब मैच चल रहे थे तो सड़कें खाली थी। प्यार और समर्थन के लिए सभी का आभार।’’

The post केंद्र के सम्मान के बाद केजरीवाल सरकार ने किया सिंधू को 2 करोड़ और साक्षी को दिया 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार appeared first on Jansatta.


Read more: केंद्र के सम्मान के बाद केजरीवाल सरकार ने किया सिंधू को 2 करोड़ और साक्षी को दिया 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार