Monday, August 1, 2016

16 वर्षीय लड़की के बलात्कार और हत्या के बाद जला दिया घर

पूर्वी दिल्ली में गुरुवार को जिस 16  वर्षीय लड़की का शव मिला था, उसकी हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस ने रविवार को बताया कि अभियुक्तों ने बलात्कार और हत्या के बाद शव समेत घर को जलाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने कहा है कि अभी दोनों अभियुक्तों की उम्र की पुष्टि नहीं हुई है। गुरुवार को जब लड़की का शव मिला तो उसके आत्महत्या की आशंका जताई गई थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है।

ये मामला तब सामने आया जब एक अन्य लड़की ने दोनों अभियुक्तों पर बलात्कार और हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया. पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है।

सूत्रों के अनुसार मृतक पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में अपने पिता और भाई के साथ रहती थी। घटना के वक़्त वो अपने घर पर अकेली थी।

The post 16 वर्षीय लड़की के बलात्कार और हत्या के बाद जला दिया घर appeared first on Jansatta.


Read more: 16 वर्षीय लड़की के बलात्कार और हत्या के बाद जला दिया घर