Friday, July 1, 2016

केजरीवाल को राष्ट्रीय और व्यापारिक नीतियों की समझ नहीं : उपाध्याय

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन दिनों ‘ट्वीट वार’ छेड़ रखा है। उनके ट्वीट का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि केजरीवाल केंद्र सरकार की व्यापारिक नीतियों का मजाक उड़ा रहे हैं। इस प्रकार उन्होंने साबित कर दिया है कि केजरीवाल को राष्ट्रीय और व्यापारिक नीतियों की कोई समझ नहीं है।
ऐसे में ये प्रमाणित हो गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए।

आज के विज्ञापन में केंद्र सरकार ने निवेशकों को बताने की कोशिश की है किस तरह देश में अब पर्यावरण अनुमतियां, इंडस्ट्रीय शेड आसानी से मिल रहे हैं और दिल्ली में केंद्र, राज्य सरकारों एवं नगर निगमों ने नियमों का सरलीकरण कर व्यापार के अनुकूल माहौल बनाया है। उपाध्याय ने कहा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का ट्वीट उनकी छोटी मानसिकता दर्शाता है।

ये दिखाता है कि उन्हें यह भी नहीं समझ आता कि जब केंद्र सरकार निवेशकों को लुभाने के लिए विज्ञापन देगी तो उसमें राजधानी दिल्ली का जिक्र होना स्वाभाविक है क्योंकि निवेशक राजधानी के माध्यम से ही देश में आते हैं। उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को तो दिल्ली को बढ़ावा देने के लिए केंद्र का धन्यवाद देना चाहिए। केजरीवाल की ओर से ऐसे ट्वीट घबराकर दिए जा रहे हैं।


Read more: केजरीवाल को राष्ट्रीय और व्यापारिक नीतियों की समझ नहीं : उपाध्याय