Saturday, July 30, 2016

भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर रेप का मामला दर्ज, कांग्रेस से कर चुके हैं बगावत

उत्‍तराखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। 32 साल की एक महिला ने दिल्‍ली के सफदरजंग एनक्‍लेव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि रावत ने उसके साथ रेप किया। वह लंबे समय से उसका शोषण कर रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला हरक सिंह रावत की जानकार है। हरक सिंह रावत पर साल 2014 में भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच कर रही है कि शिकायतकर्ता महिला वही है या कोई और है। महिला का आरोप है कि उस पर पुलिस के पास न जाने का दबाव बनाया जा रहा था।

महिला असम की रहने वाली बताई जा रही है। मामला शुक्रवार रात को दर्ज कराया गया। हरक सिंह रावत अभी कहां है इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। रावत उत्‍तराखंड में हरीश रावत सरकार में मंत्री थे। पिछले दिनों वे बगावत कर भाजपा में चले गए थे। हरक सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं। उन पर साल 2003 में भी एक रेप का आरोप लगा था। इस आरोप के चलते उन्‍हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। सीबीआई ने भी उन पर मामला दर्ज किया था।

The post भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर रेप का मामला दर्ज, कांग्रेस से कर चुके हैं बगावत appeared first on Jansatta.


Read more: भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर रेप का मामला दर्ज, कांग्रेस से कर चुके हैं बगावत