Tuesday, October 30, 2018

शिव विहार से त्रिलोकपुरी मेट्रो को हरी झंडी, 2 बजे से सफर कर सकेगी जनता

नई दिल्ली
बस कुछ घंटे और आप कर सकेंगे पिंक लाइन मेट्रो के शिव विहार से त्रिलोकपुरी सेक्शन में सफर। सुबह 9:30 बजे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस सेक्शन पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसी शुरुआत कर दी। दोपहर 2 बजे से आम यात्री इस सेक्शन पर दौड़ने वाली मेट्रो की सवारी कर सकेंगे।



इस सेक्शन के खुलने से नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में लगने वाले भयंकर ट्रैफिक जाम से रोज जूझने वाले लोगों के दिन बदल जाएंगे। इस लाइन पर यात्रा करने वाले वेलकम, कड़कड़डूमा और आनंद विहार स्टेशनों पर लोग रेड और ब्लू लाइन की मेट्रो पर इंटरचेंज भी कर सकेंगे।

इस नए सेक्शन के खुलने से यमुनापार के मौजपुर, बाबरपुर, गोकलपुरी, जाफराबाद, वेलकम जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही ईस्ट दिल्ली का भी काफी सारा नया हिस्सा मेट्रो से कनेक्ट हो जाएगा। इनमें आनंद विहार, आईपी एक्सटेंशन, विनोद नगर, मंडावली, मयूर विहार फेज-2, त्रिलोकपुरी जैसे कई इलाके शामिल हैं। इसी के साथ नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में लगने वाले भयंकर ट्रैफिक जाम से रोज जूझने वाले लोगों के दिन बदल जाएंगे।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: शिव विहार से त्रिलोकपुरी मेट्रो को हरी झंडी, 2 बजे से सफर कर सकेगी जनता