
कैर गांव स्थित दिल्ली विश्व विद्यालय के भगिनी निवेदिता कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को एबीवीपी ने जमकर प्रदर्शन किया। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान पार्टी द्वारा कुछ मांगे प्रधानाचार्य के समक्ष रखी गई। एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष विकास ने बताया कि हाल ही में कॉलेज के बाहर एक कार चालक से हथियार के दम पर कार लूट की घटना सामने आई है। कार कॉलेज की एक छात्रा की ही थी। जिस समय कार लूट की घटना हुई उस समय कार में कार चालक मौजूद था। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना के बाद से छात्राओं में काफी डर का माहौल है।
Read more:
भगिनी निवेदिता कॉलेज में उठी सुरक्षा व्यवस्था की मांग