
पालम वुमेन एसोसिएशन की तरफ से पालम में बुधवार को महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया से अवगत किया गया। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्था की साउथ-वेस्ट दिल्ली वुमेन एसोसिएशन की अध्यक्ष जानकी राजा राम, पालम थाने के एसएचओ जो¨गदर जून व इंस्पेक्टर मीना यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में क्षेत्र की काफी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी परेशानियों को साझा किया। इस दौरान लघु नाटिका व तस्वीरों के माध्यम से उदाहरण के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
Read more:
महिलाओं को अधिकार व कानूनी प्रक्रिया की दी जानकारी