Saturday, July 29, 2017

2 किलो हेरोइन पकड़ी, तस्कर पुल से कूदा

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली से पंजाब के बीच हेरोइन तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एक नाइजीरियन और दो पंजाब के तस्कर धरे गए हैं। तीनों से कुल 2.1 किलो हेरोइन रिकवर हुई है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत लगभग 1 करोड़ है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि बीती 25 जुलाई को पुलिस की धर-पकड़ के चलते एक ड्रग्स तस्कर सफदरजंग फ्लाइओवर से कूद गया।

इतना खतरनाक 'स्टंट' करने के बावजूद उसके सिर्फ हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। पुलिस के अनुसार, उसे अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लेंगे। डीसीपी (स्पेशल सेल) संजीव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान स्वर्ण सिंह उर्फ लाली (32) और सुरजीवन सिंह (30) के तौर पर हुई है। दोनों पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं। इन दोनों के पास ड्रग्स होने के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस टीम ने दोनों को जनकपुरी से अरेस्ट किया। उनके पास से लगभग डेढ़ किलो हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि धर-पकड़ के दौरान स्वर्ण सिंह सफदरजंग फ्लाइओवर के ऊपर से कूद गया। छलांग इतनी खतरनाक थी कि उसके बचने की उम्मीद कम थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि उसके सिर्फ हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली से हेरोइन लेकर पंजाब में सप्लाई करते थे। उन्हें एक नाइजीरियन ने हेरोइन सप्लाई की थी।

'नाइजीरियन जमानत लेकर फिर ड्रग्स सप्लाई करने लगा'
सेल की टीम ने उस नाइजीरियन के बारे में जानकारी जुटाई। एक सूचना पर उसे डाबड़ी से अरेस्ट कर लिया। उससे लगभग आधा किलो हेरोइन मिली। पुलिस के अनुसार, नाइजीरियन मेन सप्लायर है। पहले भी ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन जमानत लेकर फिर वही काम करने लगा।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: 2 किलो हेरोइन पकड़ी, तस्कर पुल से कूदा