Saturday, February 6, 2021

दिल्‍ली में दो-तीन दिन खुशनुमा रहेगा मौसम, जानें आज कितना है तापमान

नई दिल्‍ली
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 फीसदी थी।

दिल्‍ली में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 6.8 डिग्री सेल्सियस और 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर की हवा की गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में दर्ज की गई है, लेकिन इसमें थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को 316 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 और 500 "गंभीर" माना जाता है। शनिवार को हवा की अधिकतम गति 15 किमी प्रति घंटा रही, जो प्रदूषकों के फैलाव के लिए अनुकूल है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्‍ली में दो-तीन दिन खुशनुमा रहेगा मौसम, जानें आज कितना है तापमान