Sunday, December 27, 2020

Cold Wave in Delhi: साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड, शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली
आज से राजधानी में ठिठुरन बढ़ेगी। कल से शीतलहर देखने को मिल सकती है। न्यू ईयर ईव यानी 31 दिसंबर को सबसे अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजर जाने के बाद अब बर्फीली हवाओं ने राजधानी में पहुंचना शुरू कर दिया है।

आज से बढ़ेगी ठंड, अधिकतम तापमान भी गिरेगा
रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13 दिन बाद 6 डिग्री के स्तर पर पहुंचा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अब सोमवार से ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी। न सिर्फ न्यूनतम बल्कि अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान महज 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता है।


दिल्ली में अगले दो दिन भारी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 28-29 दिसंबर को राजधानी दिल्ली (Weather Updates in Delhi) में शीतलहर के प्रकोप की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी शीतलहर की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल भी छाए हुए हैं। पंजाब में अगले 24 घंटे तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की भविष्यवाणी की गई है।

शिमला जैसी ठंड को रहें तैयार!
मौसम विभाग के अनुसार, 29 दिसंबर से राजधानी के कुछ इलाके शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर सिमट सकता है। ठंड का प्रकोप यही नहीं रुकेगा। यह आगे और अधिक बढ़ता रहेगा। 31 दिसंबर यानी साल के अंतिम दिन शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उस दिन अधिकतम तापमान महज 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर सिमट सकता है।

एक जनवरी को भी कड़ाके की ठंड
शीत लहर का प्रकोप एक जनवरी तक जारी रह सकता है। 2 जनवरी से शीत लहर से राहत मिल सकती है। इस साल दिसंबर में अबतक राजधानी 5 दिन शीत लहर और 3 कोल्ड डे का प्रकोप झेल चुकी है। स्काईमेट के अनुसार, आनेवाले दिन राजधानी के लिए काफी ठंडे हो सकते हैं। 31 दिसंबर को ठंड अपने चरम पर होगी।


मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: Cold Wave in Delhi: साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड, शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी