Monday, December 28, 2020

Cold in Delhi: अगले चार दिन शीतलहर का कहर, 2 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली
राजधानी में आज से शीतलहर (Cold wave in Delhi) का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, चार दिनों तक दिल्ली शीतलहर (Weather forecast of Delhi) की चपेट में रह सकती है। सबसे ज्यादा असर 31 दिसंबर को देखने को मिल सकता है। इस दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange alert in Delhi) जारी किया गया है।

सामान्य से कम तापमान
सोमवार को भी अधिकतम तापमान सिमटकर 20.9 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य है। कुछ जगहों पर तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। इनमें पालम 18.4 डिग्री, आया नगर 19.4 और जाफरपुर 18 डिग्री पर रहे। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 5 और आया नगर में 4 डिग्री रहा।

अगले कई दिन कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ इलाके शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर सिमट सकता है। कुछ जगहों पर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। दिन में भी कंपकंपाने वाली सर्दी शुरू हो जाएगी। तापमान 20 डिग्री से भी नीचे चला जाएगा।


31 दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट
31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच रह सकता है। 2 जनवरी को राजधानी शीतलहर से बाहर आ जाएगी। 3 जनवरी को नए साल की पहली बारिश हो सकती है। स्काईमेट के एमडी जतिन सिंह के अनुसार, दिसंबर के बाकी बचे दिन राजधानी में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। नए साल की पूर्व संध्या पर बादल छा सकते हैं, लेकिन यह बारिश नहीं दे पाएंगे।


मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: Cold in Delhi: अगले चार दिन शीतलहर का कहर, 2 डिग्री पहुंच सकता है तापमान