Friday, October 2, 2020

हाथरस केस: केजरीवाल के निशाने पर योगी आदित्यनाथ, दे दी बड़ी चेतावनी

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश में हाथरस घटना पर योगी आदित्यनाथ सरकार पर चौतरफा हमले हो रहे हैं और सियासी पारा चरम पर है। अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाथरस की घटना को पीड़ादायी बताते हुए कहा सत्ता में बैठे लोगों को ये भूलना नहीं चाहिए कि वो देश के मालिक नहीं जनता के सेवक हैं।

केजरीवाल ने कहा, 'समाज के अंदर विकृति फैलती जा रही है। जिन लोगों ने हमारी हाथरस की बेटी के साथ ये अमानवीय कृत्य किया, उसके साथ बलात्कार हुआ था या फिर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। पर अंत में उसकी जान चली गई। एक तरफ तो उन दरिंदों ने उस लड़की के साथ ये कृत्य किया और उसकी जान ले ली। दूसरी तरफ सत्तापक्ष का व्यवहार भी दुखदायी रहा।'

पुलिसवाले बेबस, मीडिया और नेताओं की एंट्री बंद.. आखिर हाथरस को किला बना क्या छिपा रहे हैं योगी

केजरीवाल ने योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, 'सत्तापक्ष ने उस बच्ची के साथ, उस परिवार के साथ जो व्यहार किया वह सही नहीं था। हिंदू धर्म में कहते हैं कि रात में अग्नि नहीं दी जाती है लेकिन उसको रात को ही जला दिया गया। धर्म के और हमारी रीति के खिलाफ उसके परिवार को दर्शन नहीं करने दिया, उसके परिवार से बच्ची को छीन लिया।'

दिल्ली के सीएम ने कहा कि जिस तरह से सत्तापक्ष ने उनके परिवारवालों और बच्ची के साथ व्यवहार किया वह बेहद गलता है। उन्होंने कहा, 'हम जनतंत्र में रहते हैं और सत्ता में बैठे लोगों को ये भूलना नहीं चाहिए कि वो इस देश के मालिक नहीं बल्कि जनता के सेवक हैं।'

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: हाथरस केस: केजरीवाल के निशाने पर योगी आदित्यनाथ, दे दी बड़ी चेतावनी