Saturday, May 2, 2020

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर करवट ली है। यहां बादल छाए हुए हैं और कही जगहों पर बारिश भी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली राजधानी क्षेत्र में ओले पड़ने की भी आशंका जताई है। IMD का कहना है कि चक्रवातीय हवाओं, पूर्वी हवाओं और पश्चिम विक्षोक्ष की वजह से मौसम अपना रंग दिखा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि रविवार को दिल्ली में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह स्थिति सोमवार और मंगलवार को भी जारी रह सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री रह सकता है। अगले चार दिनों तक दिल्ली में मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का रह सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह समय के हिसाब से सामान्य तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार से हल्की से मध्यम बारिश होगी। श्रीवास्तव ने कहा, 'पश्चिमी विक्षोभ का असर छह-सात मई तक जारी रहेगा। इस समयावधि में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।' उन्होंने कहा कि कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। इन चार दिन के दौरान तापमान में भी कर्मी दर्ज की जा सकती है।

गर्मी के इंतजार में हैं लोग
जब से कोरना वायरस का संकट भारत में शुरू हुआ है लोग गर्मी का इंतजार कर रहे हैं। शुरुआत में कई जानकारों का कहना था कि तापमान बढ़ने के साथ कोरोना निष्क्रिय हो जाएगा लेकिन अब इस तरह की बातें सामने नहीं आ रही हैं। अब लोग कह रहे हैं कि तापमान से कोरोना पर प्रभाव नहीं पड़ रहा। हालांकि लोग गर्मी का इंतजार कर रहे हैं। मई के महीने में भी तापमान सामान्य स्थिति तक नहीं पहुंच रहा है। बारिश और ओलावृष्टि की वजह से अकसर तापमान कम हो जाता है। हालांकि लोगों को अब भी उम्मीद है कि तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने पर कोरोना का कहर कम हो सकता है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश