Friday, February 21, 2020

दिल्ली-NCR में 2-3 दिनों में गर्मी की दस्तक!

नई दिल्ली
गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह को हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर पारा गिर गया और हल्की ठंड बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और अगले 2-3 दिन के अंदर यह 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे तक दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 1.88 मिमी, पालम में 3.2 मिमी, नजफगढ़ में 2 मिमी और लोधी रोड में 1.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।दिल्ली स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, 'राजस्थान में चक्रवात की वजह से गुरुवार को रात दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह भी हल्की बारिश हुई। हालांकि शनिवार से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। अगले 2-3 में यह 27 डिग्री सेल्यियस तक पहुंच सकता है।'

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा। गुरुवार को हुई बारिश से शहर में प्रदूषण में भी कमी आई है और और एयर क्वॉलिटी इंडेक्स144 तक पहुंच गया जो कि 'मध्यम' स्तर का है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्ली-NCR में 2-3 दिनों में गर्मी की दस्तक!