Friday, January 31, 2020

जामिया फायरिंग पर राहुल- उसे पैसा किसने दिया?

नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जामिया में हुई गोलीबारी पर बयान दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि गोली चलानेवाले को इसके लिए पैसे किसने दिए। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक नाबालिग लड़के ने गोली चला दी थी। इसपर राहुल ने सवाल उठाए।

राहुल ने पूछा कि बंदूकधारी को पैसे किसने दिए थे। संसद भवन परिसर में गांधी ने गुरुवार को जामिया में गोलीबारी की घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘उसको पैसे किसने दिए?’


बता दें कि जामिया फायरिंग के विरोध में छात्रों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पुराने दफ्तर के बाहर प्रदर्शन भी किया था। वे लोग गुरुवार रात से सड़क पर बैठ गए थे, जिसकी वजह से आईटीओ के आसपास जाम की स्थिति हो गई थी। एक तरफ का ट्रैफिक बंद करना पड़ा था। लेकिन शुक्रवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर सड़क खाली करवाई।

जामिया मिल्लिया में गुरुवार को सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक शख्स ने गोलीबारी कर दी थी। इसमें एक छात्र घायल हो गया। पुलिस की मौजूदगी में गोली चलाने के बाद किशोर को यह भी कहते सुना गया कि ‘ये लो आजादी।’ कुछ देर बाद ही उसे हिरासत में ले लिया गया।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: जामिया फायरिंग पर राहुल- उसे पैसा किसने दिया?