Tuesday, January 28, 2020

शाहीन बाग: प्रदर्शनकारियों के बीच बंदूक ले घुसा शख्स

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के बीच घुसे एक शख्स ने बंदूक लहराकर उन्हें हटने को कहा है और ऐसा न करने पर बुरे परिणाम की धमकी दी। इस दौरान वहां हंगामा मच गया। हालांकि, लोगों की भीड़ ने उसे अपने काबू में कर लिया और मामला तब जाकर शांत हुआ। पिस्तौल लहराने की खबर की पुलिस ने भी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि उसके पास लाइसेंसी बंदूक था। उधर, शाहीन बाग के नाम से बनाए गए ट्विटर हैंडल में दावा किया गया है कि दो लोग वहां बैठीं महिला प्रदर्शनकारियों के बीच घुस गए जिनमें से एक ने बंदूक लहराया।


ट्वीट में दावा किया गया है, 'उन्होंने हमें धमकी दी कि हम इलाका खाली कर दें, वरना लाशें गिरेंगी।' आगे थोड़ी देर के बाद किए गए ट्वीट में कहा गया कि स्थिति अब सामान्य है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: शाहीन बाग: प्रदर्शनकारियों के बीच बंदूक ले घुसा शख्स