Monday, January 27, 2020

दिल्ली में सर्दी का यू-टर्न, 30 जनवरी तक राहत नहीं

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सोमवार रात हुई बारिश से तापमान में फिर गिरावट देखने को मिली। अचानक हुई बारिश ठंड के यू-टर्न जैसी है, क्योंकि इससे पहले तक तापमान धीर-धीरे बढ़ना शुरू हो चुका था। लेकिन बारिश की वजह से इसमें फिर गिरावट आ गई। फिलहाल 30 तारीख तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। मंगलवार सुबह बारिश के बाद अब शाम को भी ऐसी ही स्थिति हो सकती है।

दिल्ली में पड़ेंगे ओले
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मंगलवार शाम को भी बारिश का अनुमान है। दिल्ली में कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 2 दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी। फिर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे अचानक ठंड बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि दिन के समय सर्द हवाएं चलेंगी, लेकिन 30 जनवरी के बाद धूप भी पूरी तरह से खिलेगी। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि सोमवार को अचानक मौसम बदला। सुबह से ही बादल छाए रहे। कोहरे के साथ सर्द हवाएं भी चलीं। जानकारों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ क असर उत्तर भारत पर बना हुआ है। इसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में बारिश-बूंदाबांदी हो सकती है। 2 दिन तक ठंड बढ़ने के साथ सुबह और शाम कोहरा भी होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।


बारिश का फिलहाल प्रदूषण पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में यह मंगलवार सुबह बेहद खराब और खराब स्तर पर बना हुआ था।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्ली में सर्दी का यू-टर्न, 30 जनवरी तक राहत नहीं