Thursday, January 30, 2020

दिल्ली चुनाव: अनुराग 3 और प्रवेश 4 दिन को बैन

नई दिल्ली
दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान विवादित भाषण देने के लिए भारतयी जनता पार्टी (बीजेपी) नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग ने ऐक्शन लिया है। दोनों के प्रचार करने पर कुछ दिनों के लिए बैन लगा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने दोनों को स्टार प्रचारक की लिस्ट से बाहर करवा दिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने मंत्री अनुराग ठाकुर पर 72 घंटे यानी तीन दिन का बैन लगाया है। यानी अब वह तीन दिन प्रचार नहीं कर पाएंगे। वहीं दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा 96 घंटे यानी 4 दिन प्रचार नहीं कर पाएंगे।


इससे पहले दोनों स्टार प्रचारक की लिस्ट से बाहर करवाए गए थे। उस स्थिति में पार्टी प्रचार का खर्च नहीं देती। लेकिन दोनों प्रचार करते रह सकते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

किन बयानों पर विवाद
प्रवेश वर्मा के दो बयानों पर विवाद है। इसमें शाहीन बाग प्रदर्शन पर कही गई उनकी बात शामिल है। वर्मा ने कहा था कि शाहीन बाग के लोग घरों में घुसकर बहन-बेटियों का बलात्कार करेंगे और मोदी और अमित शाह लोगों को बचाने नहीं आ पाएंगे।


इसके बाद विकासपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी सरकार बनी तो सरकारी जमीन पर बनी सभी मस्जिदों को हटाया जाएगा।

वहीं अनुराग ठाकुर के एक विडियो पर विवाद था। वह विडियो रिठाला में प्रचार के दौरान का था। यह सभा रिठाला में बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी के लिए हो रही थी। इसमें मंच पर अनुराग ठाकुर और सांसद हंसराज हंस सहित कई नेता शामिल थे। अनुराग ठाकुर कहते हैं, 'देश के गद्दारों को' और सभा में मौजूद लोग कहते हैं 'गोली मारो ... को'। एक बार यह नारा मंच पर मौजूद एक नेता भी लगाते हैं, जिन्हें अनुराग इशारे से रोक देते हैं।


मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्ली चुनाव: अनुराग 3 और प्रवेश 4 दिन को बैन