Friday, November 1, 2019

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में तकनीकी दिक्कत

नई दिल्ली
दिल्ली मेट्रो में शनिवार सुबह यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। मेट्रो की ब्लू लाइन में दिक्कत थी, जिसकी वजह से ऐसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल मेट्रो सर्विस सामान्य है, हालांकि, ट्रेन को सीमित स्पीड पर चलाया जा रहा है।

शनिवार को ब्लू लाइन में सुबह 9.30 बजे नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली से द्वारका सेक्टर 21 से बीच दिक्कत थी। करीब एक घंटे बाद इसे दुरुस्त कर लिया गया। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि इंद्रपस्थ से प्रगति मैदान के बीच की ट्रेन सीमित स्पीड पर चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को थोड़ा पहले घर से निकालने की सलाह दी गई है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में तकनीकी दिक्कत