Friday, November 29, 2019

गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली
हैदराबाद में महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या की घटना से पूरा देश सदमे में है। दिल्ली में भी आज कई स्थानों पर छात्रों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। अनु दुबे नाम की एक छात्रा को इसी मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन करने पर पार्ल्यामेंट स्ट्रीट थाने में हिरासत में ले लिया गया। छात्रा का आरोप है कि उसे 4 घंटे से अधिक वक्त तक पुलिस स्टेशन में रखा गया। इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।

छात्रा को 4 घंटे हिरासत में रखने का आरोप

अनु दुबे नाम की छात्रा पार्ल्यामेंट स्ट्रीट के सामने हैदराबाद की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी। छात्रा का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से इस बर्बर घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करना चाह रही थीं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और 4 घंटे से अधिक समय तक पुलिस स्टेशन में ही रखा। छात्रा को अब पुलिस ने रिहा कर दिया है। मीडिया से बात करने के दौरान अनु काफी भावुक नजर आ रही थीं।


सोशल मीडिया पर भी पीड़िता के लिए न्याय की मांग

बता दें कि हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ 4 लोगों ने मदद के बहाने गैंग रेप किया। रेप के बाद बर्बरता के साथ उसके शव को भी जला दिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। महिला डॉक्टर के न्याय के लिए फिल्म और खेल जगत की चर्चित हस्तियों ने भी न्याय की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी पीड़िता के न्याय के लिए संदेशों की बाढ़ है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में