Saturday, October 5, 2019

दिल्ली की सुबह खुशनुमा, दिन में बूंदा-बांदी की संभावना

नई दिल्ली
दिल्ली में शनिवार की सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और बाद में बिजली कड़कने के साथ बूंदा-बांदी की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब में उठी चक्रवाती हवाओं ने दिल्ली के मौसम में यह बदलाव किए हैं। अक्टूबर में सामान्य से 3 गुना बारिश हो चुकी है।

अक्टूबर में आम तौर पर कम बारिश होती है, लेकिन गुरुवार रात की बारिश ने कई साल के रेकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले दस 10 साल में दिल्ली में अक्टूबर में इतनी बारिश नहीं हुई, जितनी गुरुवार रात सिर्फ दो घंटों में हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, मॉनसून के जाने की संभावना 12 अक्टूबर के बाद ही है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्ली की सुबह खुशनुमा, दिन में बूंदा-बांदी की संभावना