Saturday, July 27, 2019

तिवारी ने सीएम को लिखा पत्र, महिलाओं को मिले निशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा

महिलाओं को निशुल्क जमीन व मकान की रजिस्ट्री करने की मांग को लेकर दिल्ली प्रदश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से लिया जाने वाला चार फीसद रिजस्ट्री शुल्क खत्म किया जाना चाहिए। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। महिलाओं के नाम से संपत्ति होने से उनकी सामाजिक सुरक्षा भी बढ़ेगी। उन्होंने इस दिशा में झारखंड की भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए कदम का भी अपने पत्र में जिक्र किया है।
Read more: तिवारी ने सीएम को लिखा पत्र, महिलाओं को मिले निशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा