Wednesday, June 26, 2019

वसंत विहार ट्रिपल मर्डरः महिला और लिव इन पार्टनर अरेस्ट

नई दिल्ली
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक बुजुर्ग दंपती और उनकी नर्सिंग अटेंडेंट की हत्या के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय एक महिला और उसके ‘लिव इन’ साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रीति सहरावत और मनोज भट (39) को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

बुजुर्ग दंपती-विष्णु माथुर (78) और शशि माथुर (75) तथा उनकी नर्सिंग अटेंडेंट खुशबू नौटियाल (24) के शव रविवार की सुबह मिले थे। उनका गला रेता गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी परिवार को जानते थे और प्रीति बुजुर्ग दंपती की करीबी पारिवारिक मित्र थी। उसका पिता मृतकों में से एक का सहकर्मी भी था। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपती की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई।

पुलिस को पहले संदेह था कि हत्या नर्सिंग अटेंडेंट के किसी करीबी ने की होगी। इसने पहले लूटपाट के ऐंगल को खारिज किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना को लूटपाट के उद्देश्य से अंजाम दिया। पुलिस आगे की तहकीकात कर रही है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: वसंत विहार ट्रिपल मर्डरः महिला और लिव इन पार्टनर अरेस्ट