Tuesday, May 28, 2019

गर्लफ्रेंड की मौत की झूठी कॉल सुन युवक ने दी जान

नई दिल्ली
'गर्लफ्रेंड ने फांसी लगा ली' यह सुनकर बॉयफ्रेंड इस कदर टूट गया कि उसने जा दे दी। लेकिन उसे फोन पर गलत जानकारी दी गई थी और मेरठ में रह रही उसकी गर्लफ्रेंड जिंदा है। मामला कल्याणपुरी इलाके का है। हकीकत में न तो गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाई और ना हीं उसे इस बात का पता चला कि उसकी 'मौत' से आहत होकर प्रेमी ने जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सूइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। युवक के परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजन उसको आए दिन धमकी देते थे। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक 21 वर्षीय अशोक (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ मेन रोड, खिचड़ीपुर में किराए के मकान में रहते थे। परिवार में मां, पिता और तीन बहनें हैं। अशोक गुरुग्राम में ओला कैब चलाते थे। परिवार का दावा है कि तीन साल से उसकी मथुरा निवासी एक युवती से पहचान हुई थी। उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर एक दूसरे के संपर्क में रहते थे। अशोक उस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घर वाले इसके लिए तैयार नहीं थे।

पिछले दिनों लड़की के परिजनों ने अशोक को हिदायत दी कि वह उससे दूर रहे और फोन न किया करे। परिवार के दबाव में युवती ने भी अशोक को कॉल या मैसेज बंद कर दिया। परेशान अशोक को सोमवार शाम किसी ने कॉल कर बताया कि उसकी प्रेमिका ने मथुरा स्थित अपने घर पर फांसी लगा ली है। इस बात से अशोक काफी अपसेट हो गया। परिवार ने अशोक को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह परेशान होकर अपने कमरे में चला गया। देर रात करीब 11 बजे उसने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगा दी। परिजनों ने उसे फंदे से लटके देखा तो वह उसे फंदे से उतारकर नजदीकी एलबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लड़की के परिजनों पर अशोक को धमकाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा पुलिस झूठी कॉल करने वाले की पहचान में जुटी है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: गर्लफ्रेंड की मौत की झूठी कॉल सुन युवक ने दी जान