Thursday, May 30, 2019

आग बरसा रहा सूरज, तापमान 47 डिग्री

नई दिल्ली
दिल्ली में आसमान से आग बरसती नजर आ रही है। गुरुवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। बढ़ते तापमान के बीच लू के थपेड़े से दिल्लीवासी परेशान हैं। मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक दिल्ली में लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्ति किया है।

विभाग ने जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया था वहीं उत्तर-पश्चिम दिल्ली के हिरांकी में तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया है।

पिछले गुरुवार को तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन उसके बाद से सुबह खिली हुई धूप निकल रही है और दिन चढ़ते चढ़ते सूरज आग बरसाता नजर आ रहा है।

उधर, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सापेक्ष आर्द्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक लू चलने का अनुमान जताया है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: आग बरसा रहा सूरज, तापमान 47 डिग्री