Thursday, May 2, 2019

सात नहीं 14 विधायक हमारे संपर्क में हैं: विजय गोयल

केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने कहा कि अपनी हार को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता निराश हैं और अब प्रपंच की सियासत कर रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री यह झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा उनके सात विधायकों को दस-दस करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश कर रही है। हकीकत यह है कि आम आदमी पार्टी (आप) के सात नहीं 14 विधायक भाजपा के संपर्क में है। मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के तानाशाही रवैया की वजह से आप के कई विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। वह प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
Read more: सात नहीं 14 विधायक हमारे संपर्क में हैं: विजय गोयल