Thursday, February 28, 2019

शाहदरा जिले में लुटेरों के आगे पुलिस बेबस

शाहदरा जिले में लुटेरों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। यहां एक ही रात में दो घंटे के अंतराल में लुटेरों ने दो वारदात को अंजाम दिया। पहली वारदात परवेज (29) नामक युवक के साथ हुई। वह जीटीबी एंक्लेव थाने में शिकायत देकर लौट रहे थे। इस दौरान शाहदरा फ्लाईओवर पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और कट्टा दिखाकर नकदी मोबाइल और स्कूटी लूट ली। दो घंटे बाद जीटीबी एंक्लेव इलाके में विष्णु (30) नामक युवक के साथ लूटपाट हुई। वह नोएडा की एक कंपनी में कर्मचारी हैं और यहां काम के सिलसिले में आए थे। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read more: शाहदरा जिले में लुटेरों के आगे पुलिस बेबस