Thursday, February 28, 2019

राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में खुलेगा इंस्टीट्यूट

ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यहां पर कई सुविधाओं की शुरुआत की थी। उन्होंने अस्पताल में 150 से ज्यादा बिस्तरों का भी शुभारंभ किया था। इसके बाद यहां पर मरीज के बिस्तरों की संख्या 200 पहुंच गई लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण बिस्तरों के अनुपात में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा था। अब डॉक्टरों के साथ पैरा मेडिकल स्टाफ और नर्सिग अर्दलियों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अपने अस्तित्व में आने के बाद से पहली बार अस्पताल ने प्रोफेसरों की भी भर्ती शुरू कर दी है। अब तक यहां सहायक प्रोफेसर ही रखे जा रहे थे। बताया जा रहा है अब अस्पताल में एक इंस्टीट्यूट शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसमें पीजी डिप्लोमा और सुपर स्पेशियलिटी कोर्स कराए जाएंगे। इस वजह से बड़ी संख्या में प्रोफेसरों की भर्ती की तैयारी है।
Read more: राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में खुलेगा इंस्टीट्यूट