Monday, February 25, 2019

मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम झमाझमा बारिश हो रही है। लोग जहां अब ठंड के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं वहीं बारिश से ठंड बढ़ने के आसार लग रहे हैं। दिल्ली के विभिन्न इलाकों, नोएडा और गाजियाबाद में कही तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह सर्द रही और हल्का कोहरा छाया। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ खिली हुई धूप निकली थी, लेकिन दोपहर में मौसम ने करवट बदली और बारिश होने लगी। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार जताए थे। आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 86 फीसदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश