Saturday, December 29, 2018

निहाल विहार में युवक की गोली मारकर हत्या

निहाल विहार इलाके में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त चंद्र विहार निवासी पारस भाटिया उर्फ सनम के रूप में हुई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। अभी तक मिले फुटेज में एक बदमाश की पहचान हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पारस के परिजनों का आरोप है कि उत्तम नगर इलाके का एक नामी बदमाश पारस के पीछे पड़ा था और उसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
Read more: निहाल विहार में युवक की गोली मारकर हत्या