Monday, December 31, 2018

यौन उत्पीड़न: दिल्ली सरकार ने शेल्टर होम लिया कब्जे में

नई दिल्ली
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने जिला प्रशासन को द्वारका के उस शेल्टर होम को कब्जे में लेने का आदेश दिया है, जहां स्टाफ द्वारा आश्रय लेने वालों के उत्पीड़न की शिकायतें मिली थीं। यह मामला तब उजागर हुआ था, जब दिल्ली महिला आयोग की टीम शेल्टर होम में निरीक्षण के लिए पहुंची थी। इस दौरान शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों ने बताया था कि यहां महिला स्टाफ द्वारा उनका उत्पीड़न किया जाता है। सनसनीखेज खुलासा करते हुए लड़कियों ने बताया था कि महिला स्टाफ उनके प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च भर देता है।

इन शिकायतों के बाद एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने 4 महिला स्टाफ को अरेस्ट किया गया। अब दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिा ने संबंधित जिला प्रशासन को सेल्टर होम को सरकारी कब्जे में लेने का आदेश दिया है। एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है।

यही नहीं आदेश में कहा गया है कि शेल्टर होम के मौजूदा स्टाफ को हटाकर नए स्टाफ की नियुक्ति की जानी चाहिए। सरकार ने आदेश दिया है कि शेल्टर होम में मौजूद सभी लड़कियों को सुरक्षा प्रदान की जाए और उन्हें एक साथ ही रखा जाए।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: यौन उत्पीड़न: दिल्ली सरकार ने शेल्टर होम लिया कब्जे में