Saturday, December 29, 2018

पूर्वी दिल्ली में बनेगी चार बहुमंजिली पार्किंग

पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 38.27 करोड़ की लागत से चार जगहों पर बहुमंजिली पार्किंग बनाई जाएगी। इनमें 900 कारों को पार्क करने की जगह मिलेगी। नगर निगम ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। निगम की ओर से जल्द ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार 12 महीने में ये पार्किंग स्थल चालू हो जाएंगे। ये पार्किंग स्वचालित बहुस्तरीय होंगे।
Read more: पूर्वी दिल्ली में बनेगी चार बहुमंजिली पार्किंग