Monday, December 31, 2018

सिख दंगे: महेंद्र, किशन सरेंडर, सज्जन पर सस्पेंस

नई दिल्ली
1984 सिख दंगों में दोषी करार दिए गए महेंद्र कुमार और किशन खोकर ने सोमवार को आखिरकार सरेंडर कर दिया। वहीं कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने अबतक सरेंडर नहीं किया है। उनकी तरफ से अभी सरेंडर न करने की अलग-अलग वजहें बताई जा रही हैं।

बता दें कि 17 दिसंबर 2018 को हाई कोर्ट ने सज्जन कुमार को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वहीं बलवान खोकर, भागमल और गिरधारी लाल की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई थी। इसके साथ ही महेंद्र यादव और किशन खोकर की सजा बढ़ाकर 10 साल कर दी गई थी।

महेंद्र कुमार और किशन खोकर सोमवार को सरेंडर करने के लिए दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट पहुंचे थे। वहां कोर्ट ने उनकी सरेंडर ऐप्लिक्शन स्वीकार कर ली। कोर्ट ने महेंद्र यादव को उसके साथ वॉकिंग स्टिक और चश्मा लेकर जाने की इजाजत भी दे दी है।



बता दें कि सरेंडर करने का आज आखिरी दिन है। लेकिन सज्जन कुमार फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं दिख रहे। उनकी तरफ से दलील दी गई है कि फिलहाल परिवार की कुछ जिम्मेदारियां उनपर हैं। यह बात भी सामने आई थी कि सज्जन को अभी भी लगता है कि वह बेकसूर हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: सिख दंगे: महेंद्र, किशन सरेंडर, सज्जन पर सस्पेंस