Friday, November 30, 2018

AAP की होगी वापसी, शीला से बेहतर AK : सर्वे

नई दिल्ली
दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के काम काफी पसंद आ रहे हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों का कहना है कि वह अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। 'नेता ऐप' ने 70,000 लोगों से दिल्ली की मौजूदा आप सरकार पर उनकी राय जानी। इसमें शामिल 65 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें केजरीवाल सरकार का काम पसंद आया। हालांकि 35 फीसदी लोगों ने यह कहा कि उन्हें न तो सरकार का काम पसंद आया और न ही वह केजरीवाल को दोबारा सीएम बनते देखना चाहते हैं।

सर्वे के नतीजों से यह साफ है कि आप फिर से दिल्ली में सरकार बना सकती है। हालांकि इस बार जीत उतनी बड़ी नहीं होगी। सर्वे के हिसाब से आप दिल्ली में 44 सीटें जीत सकती है। साउथ-वेस्ट दिल्ली में पार्टी कमजोर होती दिख रही है। सर्वे से यह भी पता चला कि पिछड़े वर्ग और लोअर मिडल क्लास के लोग पार्टी का मजबूत वोट बैंक हैं।

शीला से बेहतर केजरीवाल
62 पर्सेंट लोगों का मानना है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर शीला दीक्षित से बेहतर हैं। प्रधानमंत्री पद की बात करें तो भी राहुल गांधी भी केजरीवाल से पीछे नजर आते हैं। पीएम के तौर पर सर्वे में शामिल लोगों की पहली पसंद तो नरेंद्र मोदी ही हैं लेकिन दूसरे नंबर पर अरविंद केजरीवाल हैं। 24 पर्सेंट लोग चाहते हैं कि अरविंद पीएम बनें। मोदी को पीएम के तौर पर 61 फीसदी लोगों को समर्थन मिला है।

पसंद आई डोर स्टेप डिलिवरी
दिल्ली वालों को आप सरकार की योजना सेवाओं की डोर स्टेप डिलिवरी काफी पसंद आई। मोहल्ला क्लीनिकों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि सीलिंग के मुद्दे पर लोग काफी नाराज हैं। पॉल्यूशन में कुछ सुधार न आ पाना भी सरकार से नाराजगी की एक वजह है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: AAP की होगी वापसी, शीला से बेहतर AK : सर्वे