Saturday, September 29, 2018

गर्लफ्रेंड के दूरी बनाने पर चाकू से गोदा, किए टुकड़े

सोमरीत भट्टाचार्य, नई दिल्ली
फिल्मी लव स्टोरी की तरह जो रिश्ता शुरू हुआ था, उसका अंत सनसनीखेज मर्डर के साथ हुआ। रिजवान अपने मोहल्ले में एक रॉक स्टार की तरह से था, जो गिटार, कॉन्गो और फ्लूट बजाता था। यूट्यूब पर उसके विडियोज खासे पॉप्युलर हो रहे थे। दो साल पहले उसने हजरत निजामुद्दीन के उर्स में परफॉर्मेंस दी थी। उस दौरान ही साइमा ने उसे देखा और पहली नजर में ही प्यार हो गया। साइमा ने उसका नंबर किसी दोस्त के जरिए तलाशा और फिर उसे मेसेज किया। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और रिजवान ने अपने गिटार पर उसके लिए कई गाने गाए।

दोनों एक दूसरे के प्यार में थे। दोनों के परिवारों को भी इस रिश्ते से कोई प्रॉब्लम नहीं थी। यहां तक कि साइमा के 18 साल के पूरा होने पर शादी की भी तैयारी थी। रिजवान की मां एक विदेशी राजदूत के घर पर काम करती हैं, जबकि भाई एक बीपीओ में है। पिता का 1999 में देहांत हो गया। रिजवान के दोस्त आसिफ ने बताया कि वह 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अप्लाई करने जा रहा था।

कुछ ही वक्त में रिजवान की निजाम नगर में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो गई थी। साइमा और रिजवान इलाके में एक पॉप्युलर कपल सरीखे थे। रिजवान थोड़ा फैशनपरस्त था, जबकि साइमा को सादगी पसंद थी। पड़ोस में रहने वाली राफिया ने बताया कि जब रिजवान इंडिया आइडल के ऑडिशन के लिए गया तो उसने उसके लिए वोट भी किया था।

दोनों के रिश्ते में उस वक्त खटास आ गई, जब रिजवान खान इंडियन आइडल से बाहर हो गया। साइमा ने कुछ दूरी सी बना ली थी और रिजवान का कहना था कि वह उससे अब प्यार नहीं करती। रिजवान ने साइमा को समझाने का प्रयास किया और उसके पैरेंट्स से भी बातचीत की। लेकिन, उनकी ओर से भी कोई सहयोग नहीं मिला। कुछ दिनों बाद रिजवान ने साइमा को शायद किसी से फोन पर बात करते देखा था। इस पर उनसे साइमा पर किसी दूसरे से अफेयर होने का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि रिजवान ने सरेआम उससे बदसलूकी की।

शव के टुकड़े कर बैग में भरा और स्कूटर पर ले गए

रविवार को रिजवान के भाई समीर ने साइमा को अपना घर बुलाया ताकि दोनों के बीच विवाद को निपटाया जा सके। रिजवान भी वहीं मौजूद था। दोनों के बीच एक बार फिर से बहस होने लगी और रिजवान ने चाकू से साइमा का गला रेत दिया। समीर के साथ मिलकर रिजवान ने बेरहमी के साथ उसकी बॉडी को टुकड़ों में ताचा और एक बैग में भरकर स्टूकर पर बारापुला ब्रिज पर फेंक आए। दो दिन बाद रिजवान ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: गर्लफ्रेंड के दूरी बनाने पर चाकू से गोदा, किए टुकड़े