Friday, September 28, 2018

टाटा ग्रुप के पास ही रहेगा ताज मानसिंह होटल

नई दिल्ली
लूटियंस दिल्ली स्थित मशहूर ताज मानसिंह होटल टाटा ग्रुप के पास ही रहेगा। एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) की नीलामी में टाटा ग्रुप ने इस होटल को लगभग दोगुने लाइसेंस फीस पर 33 सालों के लिए हासिल किया है।

होटल का लीज 2011 में खत्म हो गया था और इसके बाद से ही नीलामी पेंडिंग थी।

NDMC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'टाट ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) को यह संपत्ति GST सहित 7.03 करोड़ रुपये प्रति माह लाइसेंस फीस पर मिली है। पहले उन्हें हर महीने 3.94 करोड़ रुपये देना होता था।'

ताज मानसिंह होटल को टाटा ग्रुप को 1978 में 33 साल के लीज पर सौंपा गया था, जोकि 2011 में खत्म हो गया। इसके बाद कंपनी को 9 बार अस्थायी एक्सटेंशन दिया गया।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: टाटा ग्रुप के पास ही रहेगा ताज मानसिंह होटल