Friday, September 28, 2018

कई राज्यों में वीआइपी सुविधा पा चुका है पुलकित

कथक गुरु पुलकित महाराज कई राज्यों में वरिष्ठ अधिकारियों को झांसे में लेकर वीवीआइपी सुविधा हासिल कर चुका है। पुलकित महाराज खुद को कला एवं संस्कृति मंत्रालय कासचिव सहित राष्ट्रपति से सम्मानित आध्यात्मिक गुरु बताता था। वह फर्जी मेल अथवा लेटर हेड से अपने आगमन की जानकारी जिला के वरिष्ठ अधिकारियों को देता था। अपराध शाखा यह जांच कर रही है कि आरोपित किन-किन राज्यों में फर्जीवाड़ा कर चुका है। उसका वीवीआइपी सुविधा पाने का उद्देश्य अपने अनुयायी को झांसा देना होता था अथवा इसकी कोई अन्य वजह थी।
Read more: कई राज्यों में वीआइपी सुविधा पा चुका है पुलकित