Friday, August 31, 2018

जैन मुनि की हालत गंभीर, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

अपने कड़वे प्रवर्चनों के लिए जाने जाने वाले जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज की हालत काफी गंभीर हैं। जैन मुनि गंभीर बीमारी से पीड़ित है, जिसके इलाज के लिए वह वैशाली के मैक्स अस्पताल में कई दिनों से भर्ती रहे। गत बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी के बाद उन्हें कृष्णा नगर के राधेपुरी लाया गया। यहां पर जैन मुनि का पहले से ही चातुर्मास कार्यक्रम तय था। यहां पर वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके दर्शन के दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि व देशभर से श्रद्धालु आने शुरु हो गए हैं। उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाओं को दौर चल रहा है। जिस कमरें में तरुण सागर जी को रखा गया है वहां पर केवल अन्य जैन मुनियों व शिष्यों को जाने की ही इजाजत है। उनके अलावा किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा।
Read more: जैन मुनि की हालत गंभीर, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु