Thursday, August 2, 2018

यमुना का जलस्तर घटने के बाद अब बीमारियों का खतरा

राजधानी में यमुना का जलस्तर घट गया, अब मच्छर जनित व संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इन बीमारियों से निपट पाना पूर्वी दिल्ली नगर निगम के साथ ही दिल्ली सरकार के लिए आसान नहीं होगा। बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने यमुना किनारे के इलाकों को खाली करवाया हुआ है। करीब 15 हजार बाढ़ पीड़ित प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं की ओर से सड़कों पर लगाए गए राहत शिविरों में रहे रहे हैं। तो कुछ लोगों ने खुद अपने रहना का इंतजाम किया हुआ है।
Read more: यमुना का जलस्तर घटने के बाद अब बीमारियों का खतरा