Monday, July 30, 2018

विस्थापित लोगों को आश्रय मुहैया कराएं: केजरी

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को उन लोगों के आश्रय की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है जो मकानों में यमुना का पानी भर जाने के बाद सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। शनिवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद नदी के तट पर बसे कई लोगों को वहां से हटाया गया।

केजरीवाल ने कहा, 'प्रभारी मंत्री कैलाश गहलोतजी को अधिकारियों के साथ मौके का दौरा करने और उचित इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।' इन लोगों के आश्रय के लिए उचित व्यवस्था ना होने की खबरों के बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। अधिकारी ने बताया कि यमुना का पानी 206 मीटर तक पहुंच सकता है जबकि खतरे का निशान 204.83 मीटर पर है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: विस्थापित लोगों को आश्रय मुहैया कराएं: केजरी