Saturday, June 30, 2018

गलती से दबाया अक्सेलरेटर, मां-बच्चों को रौंदा

नई दिल्ली
पूर्वी दिल्ली के कोंडली इलाके में शुक्रवार रात एक सेंट्रो कार ने रोड किनारे चल रहीं महिला और उनके दो बच्चों को रौंद दिया। 7 साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। महिला और उनके 5 साल के बेटे के सिर व अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हाल में कार चलानी सीखी थी
हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके पर रुक गया था। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नवीन शर्मा (25) के तौर पर हुई है। कोंडली के पंडित मोहल्ले का रहने वाला है। उसने तीन दिन पहले ही पुरानी सेंट्रो कार खरीदी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने हाल में कार चलानी सीखी थी।

शुक्रवार को हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह उसने एस्केलेटर दबने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई, जिससे महिला और उनके बच्चे चपेट में आ गए। यह हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, घायल महिला का नाम लेखा भारती है। वह पति राहुल के साथ पुरानी कोंडली में रहती हैं। हादसे के समय बच्चों के साथ घर लौट रही थीं। उनकी 7 वर्षीय बेटी संध्या की मौके पर मौत हो गई। 7 साल का बेटा नैतिक घायल है। घायलों को पीसीआर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गई थी।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: गलती से दबाया अक्सेलरेटर, मां-बच्चों को रौंदा