Saturday, June 30, 2018

प्राचीन शिक्षा पद्धति को जिंदा रखे हुए है आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय

इस गुरुकुल में छठी से लेकर परास्नातक तक की पढ़ाई होती है। जिसमें छात्राओं को अध्यात्मवाद की ओर प्रेरित किया जाता है। जिसमें प्राचीन महर्षियों के ब्रह्माचर्य जीवन का ज्ञान कराना, प्राचीन नैतिक आधार पर शिक्षापद्धति, गुरुकुल में ही रहते हुए विद्याध्ययन करना, गहन विषय जैसे वेद, उपनिषद्, दर्शन, व्याकरण आदि के अध्ययन के साथ-साथ आधुनिक विषय जिसमें विज्ञान, अंग्रेजी आदि भी पढ़ाया जाता है। इसके साथ ही शारीरिक रुप से स्वास्थ्य का विकास करना, व्यायाम, आसन, प्राणायाम, तलवार मुद्गर व आधुनिक व्यायाम आदि का अभ्यास कराना। इसके साथ ही यहां विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशाला भी उपलब्ध हैं।
Read more: प्राचीन शिक्षा पद्धति को जिंदा रखे हुए है आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय