Saturday, June 30, 2018

AI की फ्लाइट 6 घंटे लेट, आईजीआई एयरपोर्ट पर फंसे 170 यात्री

नई दिल्ली
एयर इंडिया की दिल्ली-कोच्चि-दुबई रूट की फ्लाइट में टिकट बुक करवा चुके 170 यात्रियों को शनिवार को तकरीबन 6 घंटे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर ही गुजारने पड़े। उन्हें बताया गया था कि एक तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट के उड़ान भरने में देरी हो रही है। इस फ्लाइट को सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरनी थी, लेकिन वह करीब 11 बजे उड़ी।

बाद में जानकारी मिली कि चालक दल उपलब्ध न होने की वजह से देरी हुई थी। इससे पहले उड़ान में देरी की जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने एक ट्वीट में कहा था, ‘तकनीकी कारणों से एआई 1933 दिल्ली-कोच्चि-दुबई को दिल्ली में रोका गया। इसका समय 11 बजे किया गया है। हम अपने यात्रियों से देरी और असुविधा के लिए माफी मांगते हैं।’





सूत्रों ने बताया कि चालक दल उपलब्ध होने पर विमान 11 बजे रवाना हुआ। सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया के दिल्ली-टोक्यो विमान के यात्रियों को शुक्रवार रात रवाना होना था लेकिन एयर कंडिशनिंग सिस्टम में एक समस्या के कारण इसकी रवानगी में भी करीब सात घंटे की देरी हुई। दोनों विमानों के यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से जाहिर किया। ( एजेंसी से इनपुट के साथ)

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: AI की फ्लाइट 6 घंटे लेट, आईजीआई एयरपोर्ट पर फंसे 170 यात्री