Monday, April 30, 2018

'महिला सशक्तीकरण के लिए जन सहयोग जरूरी'

नई दिल्ली
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के मामलों में सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए लाए गए अध्यादेश की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। तिवारी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, 'महिला सशक्तीकरण के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कटिबद्ध है और उसका आदर्श उदाहरण है अध्यादेश लाया जाना।'

दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'महिला सशक्तीकरण के लिए केंद्र के कानून को जन-जन तक पहुंचाने का काम जन सहयोग पर निर्भर करता है। इसलिए हम सब लोग यह संकल्प लें कि हम सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचा कर सही मायने में महिला सशक्तीकरण के अभियान को सार्थक बनाएंगे।'

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: 'महिला सशक्तीकरण के लिए जन सहयोग जरूरी'