Monday, March 5, 2018

नए महोत्सव में दिखेगी दिल्ली की सांस्कृतिक झलक

नई दिल्ली
एक नए महोत्सव में एक कलाकार की नजर से दिल्ली के सांस्कृतिक जीवन की झलक देखने को मिलेगी। 'दिल्ली : नई-पुरानी कलाकार की नजर से' महोत्सव का आयोजन 'कलादृष्टि' और एनडीएमसी मिल कर करेंगे। इसमें दिल्ली का पुराने और वर्तमान रूप का सह-अस्तित्व देखने को मिलेगा।

7 मार्च से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में राष्ट्रीय राजधानी के तेजी से बदलते परिदृश्य को दिखाया जाएगा। आयोजकों ने बताया, 'अग्रसेन की बावली के साथ कनॉट प्लेस की ऊंची इमारतों का सह-अस्तित्व है। समारोह का उद्देश्य दिल्ली के इस अनोखे चित्र को पेश करना है।'

इसे दिखाने के लिए स्ट्रीट कला माध्यम का इस्तेमाल किया जाएगा। समारोह का आयोजन यहां पालिक पार्क में किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 11 मार्च को होगा।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: नए महोत्सव में दिखेगी दिल्ली की सांस्कृतिक झलक