Sunday, March 25, 2018

जेएनयूः फोटो जर्नलिस्ट से बदसलूकी, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

नई दिल्ली
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) के छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक महिला फोटो जर्नलिस्ट के साथ बदसलूकी की घटना में एक महिला कॉन्स्टेबल और एक हेड कॉन्स्टेबल(पुरुष) को निलंबित कर दिया गया है।

घटना शुक्रवार की है जब प्रदर्शनकारी छात्रों की भीड़ संसद की तरफ मार्च कर रही थी। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान एक समाचार पत्र की महिला फोटो जर्नलिस्ट के साथ बदसूलकी की गई थी। इस मामले में जांच चल रही है। पत्रकार ने इस संबंध में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था।

घटना के बाद से दिल्ली पुलिस आलोचनाओं के केंद्र में घिर गई है। पत्रकारों ने इसका विरोध जताते हुए शनिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था। उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इस घटना के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: जेएनयूः फोटो जर्नलिस्ट से बदसलूकी, 2 पुलिसकर्मी निलंबित