Wednesday, February 28, 2018

कनॉट प्लेस में लुटेरों ने शख्स को मारी गोली

नई दिल्ली
राजधानी में अपराधी बेखौफ हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार को कनॉट प्लेस में लूटेरों ने एक शख्स को गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित की पहचान तसवीर सिंह (50) के रूप में हुई है, जो मुद्रा विनिमय का काम करते हैं। कथित तौर पर दो लोगों ने उन्हें इनर सर्कल ए-ब्लॉक में रोका और बैग छीनने लगे। तसवीर ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उनके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए।


घायल को आरएमएल हॉस्टिपल ले जाया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।


मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: कनॉट प्लेस में लुटेरों ने शख्स को मारी गोली