Wednesday, January 3, 2018

वीरेंद्र देव के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रोहिणी आश्रम में कई लड़कियों को बंधक बनाकर रखने के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ 3 केस दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर विशेष जांच टीम ने रोहिणी स्थित एक आध्यात्मिक आश्रम पर 19 दिसंबर को छापेमारी की थी। आश्रम में ड्रग्स की गोलियां और सीरींज बरामद हुए। 21 दिसंबर को एक बार फिर रेड पड़ी और इस आश्रम से 41 लड़कियां बरामद हुईं।

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर 'सेक्स आश्रम' चला रहे बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर उसके गृह जिले फर्रुखाबाद में गैंगरेप के चार केस भी दर्ज हैं। ये मामले 1998 के हैं। विवादित बाबा इन मामलों में हाई कोर्ट से स्टे लेने के बाद से ही फरार चल रहा है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: वीरेंद्र देव के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR