Wednesday, January 3, 2018

कल नहीं आएगा इन जगहों पर पानी

नई दिल्ली
अंडर ग्राउंड जलाशयों के मरम्मती के चलते 4 और 5 जनवरी को कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। दो दिन तक नजफगढ़ टाउन, धर्मपुरा, रोशनपुरा, कैर गांव, गोपाल नगर, नंगली सकरवती, रानाजी एनक्लेव, संगम विहार, द्वारका विहार और मटियाला में पानी नहीं आएगा। आसपास की कॉलोनियों में भी असर हो सकता है।

बूस्टर पंप की सफाई के चलते 4 जनवरी को मदनगीर, फतेहपुर, खानपुर गांव, खानपुर जेजेआर कॉलोनी, कापसहेड़ा गांव, हिल व्यू, जनकपुरी, मंगोलपुरी, सेक्टर-15 रोहिणी, बाबरपुर नगर, गोरख पार्क, कबीर नगर, ज्योति कॉलोनी, शिवाजी पार्क, रोहताश नगर, चंदर नगर, गोकलपुर, अशोक नगर, मीत नगर, दुर्गापुरी, न्यू मॉर्डन शाहदरा, नत्थु कॉलोनी, मानसरोवर पार्क, राम नगर, भगवानपुर खेरा और इससे लगते क्षेत्र, न्यू कोंडली आदि में पानी सप्लाई नहीं होगी।

5 जनवरी को सी-5 वसंत कुंज, गली नंबर 29-37 तुगलकाबाद एक्सटेंशन, पॉकेट-52 सीआर पार्क, एनएनओपी ब्लॉक, 560 जनता हाउस पॉकेट-7 नसीरपुर, C-1/A ब्लॉक जनकपुरी, बी-2 जनकपुरी, ई-2 सेक्टर-15 रोहिणी, सुल्तानपुरी, नरेला, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया, बाबरपुर नगर, गोरख पार्क, कबीर नगर, ज्योति कॉलोनी, शिवाजी पार्क, रोहताश नगर, चंद्र लोक, गोकलपुर, अशोक नगर, मीत नगर, दुर्गापुरी, न्यू मॉर्डन शाहदरा, नत्थू कॉलोनी, मानसरोवर पार्क, राम नगर, भगवानपुर खेरा, न्यू कोंडली में पानी नहीं आएगा।

पानी के टेंकर के लिए लोग सेंट्रल कंट्रोल रूम नंबर 1916, 23527679, 23513073, 1800117118, गिरी नगर 26473720, 26449877, पश्चिम विहार 25281197, जनकपुरी डी ब्लॉक 28521123, शिवाजी इंक्लेव 25193140, 25174140, अशोक विहार 27308015, मंगोलपुरी 27915965 , पंजाबी बाग 25223658, इदगाह 23537397, 23677129, मंडावली 22727812, जाग्रति पंपिंग स्टेशन 22374834, लोनी वॉटर इमरजेंसी 22816023, यमुना विहार 22812683, 22812050 और वसंत कुंज 26137216 पर संपर्क कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: कल नहीं आएगा इन जगहों पर पानी