Friday, January 5, 2018

हॉरर किलिंग? शादीशुदा प्रेमी की हत्या

प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में हॉरर किलिंग का संदिग्ध मामला सामने आया है। शादीशुदा प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई लड़की और प्रेमी पर चाकुओं से किए गए हमले में प्रेमी की मौत हो गई, जबकि लड़की जख्मी है। प्रेमी की पहचान दिनेश (35) के रूप में हुई। उसके तीन बच्चे हैं, जबकि 23 वर्षीय लड़की की फरवरी में शादी होनी थी। पुलिस ने लड़की के भाई शंकर और मामा रिंकू को अरेस्ट कर लिया। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया है।

मृतक दिनेश पटपड़गंज में रहने वाले अपने रिश्तेदार की 23 वर्षीय बेटी से प्यार करता था। लड़की भी उसे चाहती थी। लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और पक्की कर दी। 4 दिन पहले लड़की घर से जूलरी, कैश लेकर दिनेश के साथ चली गई। तब से घरवाले ढूंढने में लगे थे। शुक्रवार शाम दिनेश लड़की के साथ नोएडा जा रहा था। न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर लड़की के भाई, मामा ने दिनेश को चाकुओं से गोद दिया। उसके बाद लड़की पर चाकू से हमला किया। लोगों ने हमलावरों को दबोच लिया। लड़की के भाई और मामा ने पहले दिनेश पर चाकुओं से हमला किया। उसकी मौत हो गई। उसके बाद लड़की पर वार किए, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: हॉरर किलिंग? शादीशुदा प्रेमी की हत्या